Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी ने कराया मेहंदी-रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

IMG-20260928-WA0121
Share News

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: आत्मनिर्भर भारत बनाने को संकल्पित भारत विकास परिषद इटावा तुलसी शाखा द्वारा सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत विहान श्रमिक बालिका विद्यालय में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया।

IMG 20260928 WA0119

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रधानाचार्य मीना त्यागी के कुशल निर्देशन में किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने वंदे मातरम् एवं सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि डॉ ज्योति वर्मा ने बालिकाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेटियों ने इस प्रतियोगिता में जहां अपने हाथों पर सुन्दर आकर्षक डिजाइन में मेंहदी बनाईं, वहीं रंगोली प्रतियोगिता में रंगों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत और भारतीय संस्कृति एवं पर्यावरण पर आधारित मनमोहक रंगोलियां बनाकर सभी का मन मोह लिया हैं इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम ही है।
विशिष्ट अतिथि सुधीर मिश्रा सदस्य धर्माथ शाखा एवं मंत्री संयुक्त प्रेस क्लब ने बालिकाओं के कौशल की भूरि भूरि प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
तुलसी शाखा की महिला टोली द्वारा निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई गई मेंहदी में दिव्यांशी को प्रथम, शिवानी को द्वितीय और अंजू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि अंशिका, राधा, रजनी, अम्बिका, पायल, राखी एवं ज्योति को इस वर्ग का सांत्वना पुरस्कार मिला।
रंगोली में पूनम, अंशी, सृष्टि, प्रियंका, निक्सा की टोली को प्रथम, गोल्डी, चांदनी अवनी, प्रतिज्ञा, अनुज्जा की टोली को द्वितीय, वर्षा, जान्हवी, आस्था, वन्दना एवं वैष्णवी की टोली तृतीय स्थान पर रही जबकि लक्ष्मी, ऋतिका, आरती, राशि, साक्षी, दिव्या, अर्पिता एवं शिवांसी की टोली को इसी वर्ग में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
सभी विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से प्रीतम खन्ना, शमीम बेगम, डॉ ध्रुव कुमार गुप्ता, मौसमी पाल, अनीता वर्मा, संगीता सिंह, सुमनलता, नीलम, आँचल, नूतन, रमन, मंजू सिंह, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित सभी तुलसी सदस्यों एवं पूरे विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।
समापन अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अंजू चौधरी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Trending News