Agra News : टांडा में सपा की PDA महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन
संवाददाता मदन गोपाल
अध्यक्ष श्यामलाप्रदेशल पाल रहे मुख्य अतिथि, लालजी वर्मा,रामअचल राजभर और त्रिभुवन दत्त समेत कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
अंबेडकर नगर जिले के विधानसभा क्षेत्र टांडा में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में PDA महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम लक्ष्मी मैरिज हाल, चिंतौरा के सामने स्थित प्रांगण में आयोजित हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री तथा अंबेडकर नगर के सांसद लालजी वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री तथा अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर और राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद तथा आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री तथा टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ नेताओं का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अशफाक अंसारी ने की, जबकि संचालन टांडा विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव ने किया।
सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं के रूप में सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव, विशाल वर्मा और अतहर खान, पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय और कुंवर अरुण, प्रदेश महासचिव अनीसुर्रहमान, प्रदेश सचिव आदित्य वर्मा, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू तथा हाजी इफ्तिकार अंसारी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा सदस्य जिला पंचायत अजित कुमार यादव, एबाद, मुसाब अजीम, सूर्यलाल निषाद, राजकुमार मौर्य और अब्दुल मावूद एडवोकेट समेत अन्य नेता एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना रहा।
संवाददाता — मदन गोपाल