UNNAO NEWS : Bharat BouddhIKS 2.0 परीक्षा में जनपद में अग्रणी रहा राजकीय महाविद्यालय लोटना पुरवा उन्नाव सर्वाधिक पंजीकरण एवं उपस्थिति
संवाददाता : रजनीश कुमार
उन्नाव। Bharat BouddhIKS परीक्षा में राजकीय महाविद्यालय लोटन पुरवा, उन्नाव ने जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पंजीकरण एवं परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराने का गौरव प्राप्त किया। महाविद्यालय में परीक्षा हेतु कुल 400 विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया गया, जिनमें से 317 विद्यार्थियों ने परीक्षा में उपस्थित होकर प्रतिभाग किया। इस प्रकार परीक्षा में लगभग 79.25 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में सहभागिता की।

महाविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। विद्यार्थियों की सहभागिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग और समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप महाविद्यालय ने जनपद में सर्वाधिक पंजीकरण एवं उपस्थिति के मामले में अग्रणी स्थान प्राप्त किया।
परीक्षा का आयोजन केंद्र अध्यक्ष डॉ. लोकश्वर सिंह एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। परीक्षा संचालन में कक्ष निरीक्षकों के रूप में डॉ. शिव गुलाम सिंह, श्रीमती आरती, श्री अनुज पाल, श्री धीरेन्द्र बहादुर, श्री अखिलेश मिश्रा एवं डॉ. कैलाश चन्द्र यादव ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। अतिरिक्त सहायक कक्ष निरीक्षक के रूप में डॉ. नीलिमा एवं श्री गोविन्द त्रिपाठी का सहयोग रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत ने परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं, समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, महाविद्यालय विकास परिषद एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक जी तथा महाविद्यालय विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेश द्विवेदी जी का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा महत्वपूर्ण रही। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। व परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों को विभिन्न बौद्धिक, शैक्षणिक एवं प्रतियोगी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया।
400 पंजीकरण एवं 317 विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ राजकीय महाविद्यालय लोटन पुरवा ने जनपद में अपनी शैक्षणिक सक्रियता एवं विद्यार्थियों की सहभागिता का उल्लेखनीय परिचय दिया।