Agra न्यूज़ :आगरा में 23 नवंबर को गूंजेगा णमोकार महामंत्र, जैन मंदिर में होगी भव्य भजन संध्या

IMG-20261122-WA0025
Share News

आगरा। सेक्टर-4बी, आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री 1008 प्रभु पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतर्गत 23 नवंबर को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर शनिवार, 21 नवंबर को मंदिर प्रांगण में नवग्रह युवक मंडल की ओर से तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजनों के आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन भी किया गया।
नवग्रह युवक मंडल के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विधान की आराधना के क्रम में 23 नवंबर को सायंकालीन कार्यक्रमों की समस्त व्यवस्थाएं नवग्रह युवक मंडल के तत्वावधान में संपन्न होंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद संजू सिकरवार सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

णमोकार महामंत्र के सामूहिक पाठ से होगा शुभारंभ
पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मंदिर परिसर में शाम 6 बजे 35 मिनट का सामूहिक णमोकार महामंत्र पाठ आयोजित होगा। इसके बाद शाम 6:35 बजे श्री भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया जाएगा। शाम 7 बजे प्रभु की भव्य संगीतमय आरती होगी। वहीं रात 8 बजे ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रभावना की व्यवस्था भी रहेगी।

IMG 20261122 WA0025

धर्मप्रेमियों से सपरिवार पहुंचने की अपील
आयोजन समिति ने शहर के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में धर्म, संस्कार और आपसी एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
ये रहे मौजूद

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर श्री सिद्धचक्र विधान के पुण्यार्जक परिवार से अशोक कुमार जैन (बर्तन वाले), मंदिर प्रबंध समिति सेक्टर-4बी के अध्यक्ष अभय जैन, मंत्री सुशील कुमार जैन, अशोक जैन, मुकेश जैन, सौरभ जैन एवं समस्त प्रबंधकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

इसके साथ ही नवग्रह युवक मंडल के अध्यक्ष संदेश जैन, मंत्री अभिषेक जैन, मयंक जैन, संयोजक प्रवीण जैन, मीडिया प्रभारी लक्की जैन, संतोष जैन एवं मंडल के समस्त सदस्य, शाश्वत महिला मंडल तथा वधू मंडल सेक्टर-4बी की पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय समाजजन मौजूद रहे।

Trending News