मेरठ न्यूज: लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय का उदघाटन किया गया।

IMG-20220127-WA0049
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जहा पूरे जोश के साथ मिलकर अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी के चलते आज 48 शहर विधानसभा के प्रत्याशी सुशील वर्मा ने लोक जनशक्ति पार्टी के चुनाव कार्यालय का स्थान इंदिरा नगर प्रथम मेरठ में उदघाटन किया गया। सर्व प्रथम बाबा गोरखनाथ जी के सामने दीप प्रज्जवलित किया। उसके बाद प्रत्याशी सुशील वर्मा ने वहा पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। उनको पार्टी के एजेंडे के बारे में बताया। अपने संबोधन के बाद कार्यकर्ताओं के साथ आस पास के क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क किया। सभी से पार्टी को समर्थन देते हुए वोट के जरिए जीत दिलाने की अपील की।

You may have missed