संवाददाता पंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जिले मे स्वतंत्र भारत के 73वें गणतंत्र दिवस को ग्रामसभा पशु आश्रय स्थल तेन्दुआई खुर्द करौंदी मिश्र के प्रधान सुरेन्द्र पांण्डेय व पशु चिकित्साधिकारी मनोज यादव द्वारा करौंदी खुर्द स्थित गौशाला में गोवंश की सेवा-सुश्रुषा करते हुए मनाया गया जोकि एक नजीर है।

ध्यातव्य है कि योगिराज में अवैध स्लाटर हाउस बंन्द होने तथा जनमानस द्वारा मवेशियों को खुला छोड़ देने से किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो रहीं थीं।जिससे निजात पाने के लिए उक्त ग्राम में सरकारी गौशाला की व्यवस्था की गयी है।ग्राम प्रधान सुरेन्द्र पांण्डेय ने बताया कि
गौशाला में ध्वजारोहण के पश्चात मवेशियों को पुष्टाहार तथा चारा खिलाने के साथ साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।जिसका लोगों ने स्वागत किया है उपस्थित लोगों को मिष्ठान भी वितरित किया गया।

इस मौके पर जहाँगीरगंज खंण्ड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी हरिश्चंद्र कौशिक ग्राम सचिव अधिकारी कमलेश निषाद,सोनू सिंह,अभिषेक पांण्डेय,भीमल मिश्र,सन्तकिशोर मिश्र तथा ग्रामसभा के सफाईकर्मी आदि लोग मौजूद रहे।