Agra News :आगरा में अपर जिला न्यायाधीश और अपर पुलिस आयुक्त ने केंद्रीय व जिला कारागार का किया निरीक्षण
संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
आगरा। दिनांक 29 सितंबर 2026 को माननीय अपर जिला न्यायाधीश, आगरा एवं अपर पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा केंद्रीय कारागार एवं जिला कारागार, आगरा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कारागार प्रशासन से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता तथा कारागार में उपलब्ध अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा गया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।