Agra News : उठा पटक जारी: पूर्व जिलापंचायत सदस्य सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता
संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में उठा पटक का दौर जारी है।जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं सहित जीत हार की गुणा भाग कर दल बदल में लगे हुए हैं।पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के फतेहाबाद से विधायक जितेंद्र वर्मा द्वारा पार्टी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी नाराजगी को उजागर किया था साथ ही आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के तमाम छोटे बड़े कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ कर जीत के लिए एडी चोटी का जोर लगाकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है।

गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलापंचायत सदस्य डॉ जयप्रकाश ने अपने समर्थकों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।बसपा छोड़ कर सपा में आये पूर्व जिलापंचायत ने कहा कि वे लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी से जुड़े हुए थे लेकिन पिछले वर्ष हुए पंचायत चुनाव में पार्टी के सदस्यों के चुनाव हार जाने पर उनकी भूमिका पर सवाल उठाए गए जिससे वे आहत थे।अपने सम्मान की खातिर उन्होंने बसपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और विधानसभा चुनाव में वे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।

पूर्व जिलापंचायत सदस्य के साथ संजू तिवारी,राजू कुशवाह, सुनील चौहान, करू, दिलीप आर्या, मुकेश शर्मा, राधा किशन,प्रदीप कुमार,चंद्र शेखर,प्रेम सिंह,बाबू राम,ललित कुमार,केशव सिंह,रघुवीर सिंह,रामजी लाल प्रजापति, राम प्रताप सिंह,राज कुमार,महावीर,हीरालाल शंखवार आदि ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।