संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में प्रशासन के आदेशानुसार क्षेत्र में वांछित, वारंटी, गैंगस्टर एक्ट, चोरी करने वाले, बलात्कार आदि जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु सख्ती दिखाते हुए चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना किठौर के कुशल मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा
06 अगस्त को कस्बा शाहजहांपुर में 15 साल की लड़की से बलात्कार करने वाले लड़के शहजाद पुत्र मुस्तकीम निवासी गढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में जगह जगह टीम बनाकर गैर कानूनी तरीके से धंधा करने वाले व अन्य आदि घटनाओं से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए इनको जेल भेजा जा सके। ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण कर सके। जिसमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग आदि सभी लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।