मेरठ न्यूज: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ मेरठ की संपूर्ण जिला कार्यकारणी को तत्काल प्रभाव से किया भंग। व मेरठ मंडल सह सचिव को उनके पद से किया निष्कासित।

Meerut News: The entire district executive of National Gau Seva Sangh Meerut was dissolved with immediate effect. And the Meerut Mandal cum Secretary was expelled from his post.
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता 

मेरठ जिले में काफी समय से राष्ट्रीय गौ सेवा संघ गौ माता की सेवा के लिए कार्य कर रहा था। काफी हद तक गौ माता के लिए सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई। खाने के चारा, बीमार होने पर डॉक्टर की सुविधा आदि सभी चीजों का बारीकी से ध्यान दिया जा रहा था। लेकिन अब मेरठ जिला कार्यकारिणी में बिना किसी वजह के आपस में मतभेद होने लगा है। जिसकी वजह से जिले में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ का नाम खराब हो रहा था। इन बातो को ध्यान में रखते हुए।

उच्च अधिकारियों ने एक बैठक बुलाई और बहुत विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया कि राष्ट्रीय गौ सेवा संघ मेरठ की संपूर्ण जिला कार्यकारणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है आपसी मतभेद के कारण ये फैसला प्रदेश संघठन के नेतृत्व में लिया गया, प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह जी, प्रदेश संघठन मंत्री अनुराग पाठक जी, प्रदेश मिडिया प्रभारी अनुज गौड़ जी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी आदित्य त्रिपाठी जी वा अन्य प्रदेश कार्यकारणी उपस्तीत रही जल्द ही संघटन नई कार्यकारणी की घोषणा करेगा।

मेरठ मंडल पर निस्वार्थ भाव से कार्य करने की लगन को देखते हुए। श्रीमती रेनू को मेरठ मंडल सह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। लेकिन रेनू जी के द्वारा राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के लिए कोई भी कार्य नही किया। सिर्फ उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए यह सदस्यता ग्रहण की थी। संघ के प्रति उनकी गैर जिम्मेदारी को देखते हुए। संघ की कार्यकारिणी बैठक ने विचार करते हुए। एक ठोस कदम उठाया।

Trending News