Etawah News: जिला पंचायत की बोर्ड बैठक सम्पन्न

FB_IMG_1630166485193
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक बुलाई गई। बैठक में जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों का एजेंडा पेश किया गया और ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर चर्चा की गई।

Etawah News: Board meeting of Zilla Panchayat concluded

बैठक में आये जिला पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्यओं को सदन में रखा। बैठक में पिछली बैठक में रखे गए प्रस्तावों और विकास कार्यो की जानकारी दी गई। बैठक में सांसद और विधायक प्रतिनिधियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय समेत जिले भर के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Trending News