Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: खूबसूरत दुल्हन दिखाकर, मंडप में आई अधेड़ औरत, दुल्हन भी मिली नहीं, रकम भी गंवाई

जनवाद टाइम्स इटावा 28 August 2021
images (1) (1)
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: अक्सर आपने फिल्मों में देखा होगा की शादी से पहले कोई और लड़की दिखाई जाती है, और शादी के समय किसी और लड़की से करा दी जाती है। लेकिन ऐसा हकीकत में भी होता है। जी हां ऐसा ही एक दूल्हे को शादी के बहाने ठगने का अजीबो गरीब मामला इटावा जिले से सामने आया है। जहां शादी कराने के नाम पर कुछ लोगों ने युवक को पहले एक खूबसूरत लड़की दिखाई लेकिन जब शादी वाले दिन मंडप में एक अधेड़ उमर की औरत बैठा दी। जिसको देखने के बाद दूल्हे ने विरोध किया तो उससे ना केवल मारपीट की गई बल्कि पास रखे 35 हजार रुपए भी छीन लिए गए।

मामला इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव का है। दूल्हे शत्रुघन ने बताया कि काश का नगला निवासी परिवार ने उनके घर पर दस दिन पहले आकर शादी पक्की की थी। 19 अगस्त को उनको नीलकंठ मंदिर लालपुरा पर करीब 20 वर्षीय लड़की की गोद भराई रस्म कराई गई। जिसमें 1000 रुपए दिए थे। वहीं शादी के लिए 27 अगस्त तय थी। वह शादी के लिए अपने रिश्तेदारों और गांव के लोगों के साथ विजयपुरा के काली माता के मंदिर पर पहुंचे तो सामने जिसको दुल्हन के रूप में लाया गया उसकी उम्र करीब 50 वर्ष थी। इस पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि काश का नगला निवासी परिवार ने उनसे शादी का झांसा देकर 35 हजार रुपये ठग लिए। जब रकम मांगी गई तो धोखाधड़ी करने वाले परिवार ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने सिविल लाइन थाना में नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मामले के सामने आने के बाद इटावा के एसपी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच के आदेश के साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई करने भरोसा दिया। पता चला है कि यह परिवार पहले भी इसी प्रकार शादी के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है।

Post navigation

Previous: Etawah News: जिला पंचायत की बोर्ड बैठक सम्पन्न
Next: Etawah News: थाना समाधान दिवस में सम्बंधित विभागीय कर्मचारियों को तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.