संवाददाता महेश कुमार
इटावा: भाजपा प्रदेश संगठन ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव के मद्देनजर अपनी रणनीति को धरातल पर मजबूती से उतारना शुरू कर दिया है। प्रदेश संगठन ने अपने बूथों को मजबूत करने हेतु ‘बूथ सत्यापन’ का एक विशेष अभियान “मेरा बूथ सबसे मजबूत” चलाया है।
इसमे पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने में जुटे हुए है। जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत के नेतृत्व में 25 अगस्त से जनपद में बूथ सत्यापन का कार्य तेजी से जारी है। जिलाध्यक्ष स्वयं बूथ सत्यापन कार्यक्रम संयोजक शिवाकांत चौधरी के साथ मिलकर प्रत्येक मण्डल में जाकर बूथ सत्यापन के कार्य की मोनिटरिंग कर रहे है एवं संगठन को मजबूत करने हेतु निर्देशित कर रहे है।