Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अनाथ हुये बच्चों को सरकारी मदद दिलाने के लिए बाल सरंक्षण समितियों की बैठक सम्पन्न हुई

जनवाद टाइम्स इटावा 2 July 2021
Etawah News: The meeting of child protection committees concluded to provide government help to the orphaned children

Etawah News: The meeting of child protection committees concluded to provide government help to the orphaned children

Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: कोविड व अन्य कारणों से अनाथ हुए बच्चों को सरकारी मदद दिलाने हेतु चिन्हित करने के लिए बाल संरक्षण समितियों की बैठकों का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज कुमार के निर्देशन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम बाल संरक्षण समितियों की बैठक संपन्न हुई जिनमें बच्चों से सम्बंधित सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। नगला भगत के प्राइमरी स्कूल में आयोजित बैठक में ग्राम बाल संरक्षण समिति की सचिव आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुमित्रा देवी, वैजयंती माला, सदस्य प्रधानाध्यापिका राधा रानी सहित आंगनवाड़ी सहायिका शारदा देवी, महेश्वरी देवी मौजूद रहीं। रायनगर व नगला भगत में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति की सचिव सीडीपीओ रमाकांती यादव, समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य भी पहुंचे। इसके अलावा अजनौरा, रुकनपुरा, भैसान, कुंजपुर, कैलोखर, महलई गांव में भी ग्राम बाल संरक्षण समितियों की बैठक संपन्न हुई।

ग्राम बाल संरक्षण समितियों में बाल हितों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा हेतु ग्राम पंचायत वार रोस्टर निर्धारित किया गया है। बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में गठित ग्राम बाल संरक्षण समितियों की त्रैमासिक बैठक 1 जुलाई से शुरू हुई हैं जिनमें ग्राम प्रधान अध्यक्ष व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सचिव के साथ ही एएनएम, आशा कार्यकत्री, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, एक एक महिला पुरुष और एक एक बालक बालिका प्रतिनिधियों को नामित किया गया है। बैठकों के माध्यम से कोविड-19 या अन्य कारणों से अनाथ हुए एकल अभिभावक के बच्चों के चिन्हांकन पर चर्चा हो रही है इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर की जानकारी देते हुए प्रवर्तकता की, फोस्टर केयर योजना, बच्चों की स्कूली शिक्षा के अलावा बाल विवाह रोकने पर भी चर्चा हो रही है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज़ : अनलॉक होने पर लोगों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां
Next: Etawah News: चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई द्वारा कोविड प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए डाक्टर्स डे पर चिकित्सक एवं हेल्थ केयर वर्कर्स को सम्मानित किया गया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.