Etawah News: चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई द्वारा कोविड प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए डाक्टर्स डे पर चिकित्सक एवं हेल्थ केयर वर्कर्स को सम्मानित किया गया।
Etawah News: Doctors and health care workers were honored on Doctors Day by Medical University Saifai following the Covid protocol and social distancing.
आशीष कुमार
इटावा/जसवंतनगर चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई द्वारा कोविड प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए डाक्टर्स डे पर चिकित्सक एवं हेल्थ केयर वर्कर्स को सम्मानित किया गया। इसमें कोविड-19 महामारी के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा दी जा रही बेहतरीन चिकित्सकीय सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों एवं हेल्थ केयर वर्कर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य कार्यक्रमों की शुरूआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने द्वीप प्रज्जवलित कर एवं माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर की। ‘‘कोविड-19 तीसरी लहर तैयारियाॅ एवं चुनौतियाॅ‘‘ विषय पर व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता शिशु एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष डा0 राजेश कुमार यादव एवं नेत्र रोग विभाग से डा0 रीना शर्मा रही। कोविड-19 तीसरी लहर तैयारियाॅ एवं चुनौतियाॅ विषय पर बोलते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 डा0 रमाकान्त यादव ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा आगामी कुछ महीनों में कोविड-19 की तीसरी वेव की आशंका व्यक्त की जा रही हैं। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विश्वविद्यालय ने पिछले दो महीनों से अपनी कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी। इसमें बच्चों के लिए डेडिकेटेड 100 बेड्स का अस्पताल पहले से ही तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान चिकित्सक एवं हेल्थ केयर वर्कर्स का कार्य बेहद महत्वपूर्ण रहा है।
कोविड-19 अस्पताल में लगे सभी चिकित्सक एवं हेल्थ केयर वर्कर्स ने इस गंभीर जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी तन्मयता तथा जिम्मेदारी से किया है। विश्वविद्यालय के कोविड-19 अस्पताल से पहली तथा दूसरी वेव में बड़ी संख्या में कोविड पाॅजिटिव मरीज ठीक हुए हंै जो विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ता है। इस दौरान संक्षेप में डाक्टर्स डे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि डाॅक्टर्स डे प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ विधान चन्द्र राॅय के महान कार्यों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। डाॅक्टर विधान चन्द्र राॅय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे। चिकित्सा जगत एवं अन्य सामाजिक कार्यो में उनके बेहतरीन योगदान को देखते हुए उन्हें 4 फरवरी 1961 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मनित किया गया। पूरे जीवन पर्यन्त उनकी कोशिश रही कि जरूरी स्वास्थ्य सुविधायें सामान्य जन तक पहुॅचे।
इस दौरान संकायाध्यक्ष डा0 आलोक कुमार, संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण प्रकोष्ठ डा0 आलोक कुमार दीक्षित, चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार, सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं संयोजक कोविड एवं नाॅन कोविड अस्पताल डा0 एसपी सिंह, अपर चिकित्सा अधीक्षक कोविड-19 अस्पताल डा0 अनिल शर्मा कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, कार्यक्रम संयोजक डा0 सोमेन्द्र पाल सिंह, डा0 एनपी सिंह, डा0 राजमंगल, डा0 सोनिया विश्वकर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केबी अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर फैकेल्टी मेम्बर, चिकित्सा अधिकारी एवं हेल्थ केयर वर्कर्स उपस्थित रहे।