Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज़ : अनलॉक होने पर लोगों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां

जनवाद टाइम्स इटावा 2 July 2021
Meerut News: People flouted the rules when unlocked
Share News
       

संवाददाता : रेनू

मेरठ जिले में सप्ताहिक बंदी होने के बाद भी लोगों ने सरकार द्वारा बनाए गए नियम कानून की धज्जियां उड़ा रखी है। लोगों के दिलों में कोरोना संक्रमण का भय तक दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस द्वारा सख्त हिदायत देने के बावजूद भी लोग झुंड बनाकर सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही इतनी अधिक मात्रा में है कि लोगों ने मजाक उड़ाया हुआ है। फलों, सब्जीयों के ठेलों पर, शराब की दुकानों पर यहां तक कि सड़कों पर भी चलते समय शारीरिक दूरी का पालन तो किया ही नहीं जा रहा है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ रहा है। जिले में लोग लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आते ही जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चेन को हमेशा के लिए तोड़ने के लिए, जिले में सप्ताहिक लाकडाउन लगाया गया है। लेकिन इस लाकडाउन के बाद भी लोग घरों में ठहरने को तैयार ही नहीं हैं। सरकर ने सोमवार से शुक्रवार तक दुकानों को, बजार, को खोलने की इजाजत दी है। साथ-साथ शराब की दुकानें भी खोलने के निर्देश दे रखे हैं। हालांकि छूट संबंधी सभी निर्देश जिले के डीएम की रजामंदी के बाद ही लागू किए जाने की बाध्यता है। फिलहाल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों और शराब के ठेकों को ही खोलने की इजाजत दी है। इसको लेकर व्यापारी समाज खासा परेशान है। उधर, बाजार बंद हैं लेकिन लोग बिना वजह सड़कों पर निकलने से बाज नहीं आ रहे। आज भी मेरठ शहर की सड़कों पर बहुत ज्यादा चहल-पहल दिखाई दी। दोपहर में भी पुलिस ने सख्ती बढ़ाई और बाइक सवारों के चालान भी काटे। फलों के, सब्जी के, ठेलों राशन की दुकान, मेडिकल स्टोरों पर लोग शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते नजर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को बनाया। पुलिसकर्मियों ने मास्क न लगाने वाले कई लोगों को फटकार भी लगाई और बिना मासक के निकलने वाले लोगों को सख्त चेतावनी भी दी। और बिना किसी काम के घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जायेगी तभी जनता अपनी हरकतों से बाज आयेगी। ऐसे तो लोगों ने इस महामारी को बहुत ही मजाक बना रखा है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: पैदल गस्त लगाकर व्यवस्था को बनाया गया
Next: Etawah News: अनाथ हुये बच्चों को सरकारी मदद दिलाने के लिए बाल सरंक्षण समितियों की बैठक सम्पन्न हुई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.