Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: पुलिस मुठभेड में अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड, 05 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स इटावा 12 August 2021
IMG-20210812-WA0102
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार
इटावा: आगामी त्य़ौहारो को सकुशल संपन्न कराने एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार जनपद में विशेष संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था । जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने –अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिग कर रहे थे । इसी क्रम दिनांक 11/12.08.2021 की रात्रि को थाना इकदिल पुलिस द्वारा मानिकपुर मोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि 05 व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों पर उदी मोड से मानिकपुर मोड ग्वालियर बायपास की ओर आ रहे है जिनके पास चोरी की मोटरसाइकिल एवं अवैध असलाह भी है । मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुच कर सघनता से चैकिंग की जानें लगी । तभी कुछ देर बाद उदी मोड की तरफ से दो मोटरसाइकिलों सवार 05 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिन्हे पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर टार्च की रोशनी दिखाकर रोकने का इशारा किया गया । पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल को पीछे की ओर मोडकर भागने का प्रयास किया गया । अभियुक्तों द्वारा स्वंय को पुलिस टीम से घिरा देखकर मोटरसाइकिल पर पीछे अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से तमंचा से फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा स्वंय का बचाव कर आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्तों की घेराबन्दी करते हुए गोपाल ढाबा के पास से सभी 05 अभियुक्तों को 02 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे 01अवैध अधिया, 01अवैध तमंचा 315 बोर ,02 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस व 03 चाकू एवं 02 मोटरसाइकिल बरामद की गयी ।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया कि हम सभी लोग मिलकर विभिन्न जनपदो से मोटरसाइकिल /कार चोरी कर नम्बर प्लेट बदलकर एवं चैचिस नम्बर एवं इंजन नम्बर खुरच कर उनके ग्राहक मिलने पर सस्ते दामों पर बेच देते है यह मोटरसाइकिल चोरी की है पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोगो द्वारा ग्राम सुन्दरपुर के पास ज़हॉ पर हमारा साथी गिरफ्तार अभियुक्त रहता है उसी मकान के पास दीवाल के पीछे झाडियों में चोरी की हुयी 06 अन्य मोटरसाइकिल व 01 ओमनी कार को छुपा कर रखा है । अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम सुन्दरपुर से सभी मोटरसाइकिल एवं 01 कार को बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. दीपू राजपूत पुत्र स्व0 रामबाबू राजपूत निवासी सुन्दरपुर थाना फ्रेण्ड्स कालोनी जनपद इटावा
2. सागर नागर पुत्र राममोहन निवासी सराय मिठ्ठे थाना बकेवर जनपद इटावा
3. योगेन्द्र राजपूत पुत्र कमल सिहं निवासी पूठ थाना भरथना जनपद इटावा
4. अंमित कुमार पुत्र चन्द्र प्रकाश रावत निवासी शेरपुर थाना बकेवर जनपद इटावा
5. सलमान अली पुत्र शरीफ अली निवासी पक्का बाग थाना इकदिल जनपद इटावा

बरामदगी-
1. 02 अपाचे मोटरसाइकिल
2. 01 यामाहा फेजर मोटरसाइकिल
3. 01 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल
4. 01 बजाज मोटरसाइकिल
5. 02 पल्सर मोटरसाइकिल
6. 01 टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल
7. 01 ओमनी कार
8. 02 अवैध तमंचा 315 बोर
9. 02 अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर
10. 02 अवैध खोखा कारतूस 315 बोर
11. 03 अवैध चाकू

Post navigation

Previous: Etawah News: जोशी भड्डरी समाज को ओबीसी में आरक्षण देने में भेदभाव कर रही है योगी सरकार
Next: Prayagraj News : उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य जी ने अयोध्या से चित्रकूट तक बनने वाले राम वन गमन मार्ग के कार्यों की समीक्षा की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.