Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य जी ने अयोध्या से चित्रकूट तक बनने वाले राम वन गमन मार्ग के कार्यों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 12 August 2021
Prayagraj News : उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य जी ने अयोध्या से चित्रकूट तक बनने वाले राम वन गमन मार्ग के कार्यों की समीक्षा की
Share News
       

रिपोर्ट- विजय कुमार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागर में अयोध्या से चित्रकूट तक (260 किमी0) बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (रामवनगमन मार्ग) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी सम्बंधित जिलो से आये हुए अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि यह सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। रामलला मंदिर के निर्माण के साथ-साथ राम वन गमन मार्ग का भी निर्माण कार्य होता रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण में आने वाली अड़चनों को सम्बंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से मिलकर इस समस्या का समाधान तत्काल करा लें साथ ही इस कार्य की प्रगति से निरंतर अवगत कराने के लिए भी कहा है। भूमि अधिग्रहण के कार्यों में वन विभाग की अनापत्ति प्राप्त कर कार्य को आगे बढ़ाया जाये। सभी सम्बंधित विभाग मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य भगवान श्रीराम से जुड़ा हुआ है, इसलिए अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए इस कार्य को शीघ्रता के साथ पूरा करें।

 

IMG 20210812 WA0189
इसके उपरांत मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने मीडिया बंधुओं से वार्ता करते हुए जानकारी दी कि राम वन गमन मार्ग अयोध्या से चित्रकूट तक ऐसे स्थल जहां पर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम द्वारा वनवास के दौरान विश्राम किया गया हो अथवा जिन स्थलों का महत्व राम वन गमन की दृष्टि से हो, उनको उक्त दोनों राष्ट्रीय राजमार्गो से जोड़ने की कार्ययोजना है, जिसमें से 44 स्थलों का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राम वन गमन मार्ग की अयोध्या से चित्रकूट की कुल लम्बाई 260 कि0मी0 है। मोहनगंज से जेठवारा-श्रृंगवेरपुर-मूरतगंज-महेवाघाट- राजापुर से चित्रकूट तक की लम्बाई 132.00 किमी0 को रा0मा0 संख्या-731ए के विकास एवं निर्माण हेतु 4 पैकजों में बांटा गया है, जिसमें प्रथम पैकेज में मोहनगंज से औतारपुर की लम्बाई 35 किमी0 है।

IMG 20210812 WA0188

दूसरे पैकेज में औतारपुर से मूरतगंज की लम्बाई 29.682 किमी0, जिसमें श्रृंगवेरपुर धाम पर गंगा नदी पर 6 लेन 1200 मी0 लम्बा पुल का प्रस्ताव पारित है। पैकेज तृतीय में मूरतगंज से महेवाघाट की कुल लम्बाई 48.068 है, इसे चार लेन चैड़ा किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही इसमें मंझनपुर बाईपास एवं राजापुर बाईपास सम्मिलित है। पैकेज चतुर्थ में राजापुर से रायपुरा कुल लम्बाई 19.25 किमी0 है। इस प्रकार मोहनगंज से प्रारम्भ होकर चित्रकूट के निकट रायपुरा तक चारों पैकेजेज की कुल लम्बाई 132 किमी0 है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 3300 करोड़ होगी। इस मार्ग के निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से आने वाले तीन वर्षों में पूर्ण किया जायेगा। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बताया कि यह कार्य समयबद्ध तरीक से पूरा कराया जायेगा, इससे अयोध्या से चित्रकूट तक आने जाने में श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। साथ ही रास्ते में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों व भगवान श्रीराम से जुड़ी हुए धार्मिक स्थलों को इस राजमार्ग के साथ जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही देश-विदेश से आने वाले राम भक्तों को अयोध्या से लेकर चित्रकूट के रास्ते में वनवास के दौरान भगवान राम द्वारा गये हुए स्थलों को देखने का सौभाग्य आसानी से प्राप्त होगा।

Prayagraj News : उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य जी ने अयोध्या से चित्रकूट तक बनने वाले राम वन गमन मार्ग के कार्यों की समीक्षा की

यह राम वन गमन मार्ग बन जाने के उपरांत और तीव्र गति से विकास के कार्य होंगे, पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के भी अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि विकास का रास्ता सड़कों से होकर ही जाता है। इसलिए हमारा प्रयास होगा कि यह मार्ग जल्द से जल्द तैयार होकर आप सब की सेवा में समर्पित हो। इस राम वन गमन मार्ग के तैयार हो जाने के बाद प्रयागराज एवं चित्रकूट का भी विकास होगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केशरवानी, मा0 विधायक चायल श्री संजय गुप्ता, मा0 विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्ष वर्धन वाजपेयी, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: पुलिस मुठभेड में अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड, 05 अभियुक्त गिरफ्तार
Next: Bihar News: प्रशासन आपके द्बार कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों से जुड़े200आवेदन के विरुद्ध100मामले का त्वरित निष्पादित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.