Etawah News: ब्लॉक बसरेहर के कई ग्रामो में कल चलेगा कोरोना टीकाकरण अभियान।

Etawah News: Corona vaccination campaign will run tomorrow in many villages of Block Basrehar.

Etawah News: Corona vaccination campaign will run tomorrow in many villages of Block Basrehar.

Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा संपूर्ण विश्व कोरोना के संकट से जूझ रहा है भारत में इस समय कोरोना की दूसरी लहर अंतिम छोर पर है तथा तीसरी लहर से देशवासियों को बचाने के लिए संपूर्ण भारत में कोरोना का टीकाकरण कराया जा रहा है जिसके लिए कर्मचारी व अधिकारी गण घर घर जाकर टीकाकरण कराने के लिए आम जनता को जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं तथा लोगों में टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का भी प्रयास कर रहे हैं राजस्व निरीक्षक प्रभाकर जी ने बताया की उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ जी के आदेशानुसार कल दिनांक 3 जुलाई 2021 दिन शनिवार को विकास खण्ड बसरेहर में निम्न स्थानों पर टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जाना है।
1. कन्या पाठशाला बसरेहर
2. प्राथमिक विद्यालय उदयपुर
3. प्राथमिक विद्यालय मूँज
4. प्राथमिक विद्यालय रम्मपुरा
5.प्राथमिक विद्यालय बरालोकपुर
6. प्राथमिक विद्यालय चितभवन

जिसमें 18 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है जो कि हमारे व हमारे परिवार के लिए आवश्यक है जिससे हम कोरोना महामारी की तीसरी लहर को अपने देश मे आने से रोक सके। केंद्र सरकार व राज्य सरकारें टीकाकरण के प्रति लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रही है तथा इसके लिए लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे सभी लोग निःशुल्क टीकाकरण का लाभ उठा सकें। भारत में बनी वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है।

Trending News