Etawah News: सीएम योगी जी ने किया इटावा सेंट्रल जेल का उद्घाटन, विपक्ष को बनाया निशाना

FB_IMG_1636206749490
Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलायम सिंह यादव के गढ़ इटावा पहुंचे जहाँ उन्होंने यहां सेंट्रल जेल का उद्घाटन किया। अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के इस उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर निशाना साधा। 3 नवंबर को अखिलेश यादव इटावा में थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि काम सपा सरकार ने कराया था। बाकी जिले में अधूरा काम बहुत पड़ा है, जो योगी सरकार में पूरा नहीं हो सका।

Etawah News: CM Yogi inaugurated Etawah Central Jail, targeted the opposition

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों की नीयत साफ नहीं होती, अगर वह धोखे से सरकार बना भी लेते हैं तो जनता उन्हें लोकार्पण करने लायक नहीं छोड़ती। यह भी कहा कि तीन साल पहले जिन योजनाओं का शिलान्यास किया था, उनका लोकार्पण भी कर रहा हूं। कोविड का जिक्र करते हुए तंज कसा कि जो लोग घरों में थे। ट्विटर तक सीमित थे, उनसे कह देना कि ट्विटर ही उन्हें वोट दे देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से लेकर अगले 4 महीने तक अंत्योदय परिवार को 35 किलो गेहूं या चावल दिया जाएगा। साथ ही, 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, 1 किलो खाद्य तेल, 1 किलो नमक मुफ्त में दिया जाएगा। इस दौरान सीएम ने 54 करोड़ 22 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही, 21 अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

Trending News