Etawah News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, धू धू कर जली

IMG-20211106-WA0072
Share News

संवाददाता: आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवंतनगर में ट्रक की चपेट में आई बाइक काफी दूर तक घिसटने से लगी आग के कारण धू धू कर जली और राख हो गई। इस दौरान बाइक पर सवार होकर भाईदूज के लिए बहिन के यहां जा रहे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हुआ है।
घटना कचौरा रोड स्थित श्यामनगर गांव के पास दोपहर बाद 3:30 बजे करीब घटित हुई जब दिल्ली नंबर की बाइक पर सवार दो युवक जसवंतनगर की ओर आ रहे थे तभी यूपी 14 एचडी 8676 नंबर के एक ट्रक ने उन्हें ओवरटेक किया इस कारण इनकी बाइक ट्रक के पिछले हिस्से की चपेट में आ गई और काफी दूर तक घिसटते हुए गई इस कारण बाइक में आग लग गई और बाइक धू-धू कर जलने लगी। बाइक सवार दोनों युवक दूर तक उछल कर गिरे जिससे एक 22 वर्षीय युवक सचिन पुत्र गिरिजा बाबू निवासी खैलावली चित्राहाट जिला आगरा के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे इसी उम्र के करीब शिकोहाबाद क्षेत्र के रिश्तेदार युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल भिजवाया।

Trending News