Agra News :यूपी मेट्रो मना रहा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026, भ्रष्टाचार रोकथाम और पारदर्शिता पर दिया जोर

IMG-20261031-WA0019
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद 

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) की ओर से 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य संगठन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना को मजबूत करना तथा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देना है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत यूपी मेट्रो की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और व्याख्यान सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन ‘भ्रष्टाचार निवारण कानून एवं अभियोजन’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।

IMG 20261031 WA0019

इसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), लखनऊ की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के वरिष्ठ लोक अभियोजक डॉ. लाल चंद पाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में कानपुर और आगरा परियोजना कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

व्याख्यान के दौरान डॉ. लाल चंद पाल ने भ्रष्टाचार निवारण से जुड़े कानूनी प्रावधानों, कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और अभियोजन की प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने आधिकारिक दायित्वों का निर्वहन करते समय नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने, निर्धारित नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाने के महत्व से अवगत कराया।

IMG 20261031 WA0020

सप्ताह के दूसरे दिन भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी नेहा लाल ने ‘सत्यनिष्ठा एवं एथिक्स’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत यूपीएमआरसी की आगरा, कानपुर और लखनऊ परियोजनाओं में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली का संदेश दिया गया।

प्रतियोगिताओं का समापन लखनऊ स्थित यूपीएमआरसी के प्रशासनिक भवन में हुआ। इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक (एमडी) सुशील कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता अधिकारियों को सम्मानित किया।

IMG 20261031 WA0023

यूपीएमआरसी के अनुसार, सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन संगठन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भ्रष्टाचार की रोकथाम, नैतिक आचरण और सुशासन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस पहल के जरिए यूपी मेट्रो ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति स्थापित करना केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कर्मचारी की व्यक्तिगत भूमिका और सामूहिक जिम्मेदारी है।

Trending News