Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: पानी के लिए तरसते हैं लोग। सालो से खराब पड़े हैं हैंड पंप।

जनवाद टाइम्स इटावा 6 November 2021
IMG-20211106-WA0073
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

कहा जाता है कि मेरठ एक ऐसा शहर है। जहा पर ना तो खाने की कमी है। और ना ही पीने के लिए पानी की कोई कमी है। लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे लोगो को पीने के लिए पानी खरीदना ही पड़ेगा। एक समय ऐसा था की मेरठ शहर में कुछ कुछ दूरी पर लोगो के पानी पीने के लिए हैंड पंप लगे होते थे। और गर्मियों में रुक रुक कर पानी पीते थे। और अपने साथ बोतल भी भर कर रख लेते थे रास्ते के लिए। लेकिन अब बोतल भरना तो दूर पीने के लिए पानी मिल जाए वही बहुत है। गाड़ी में चलने वाला व्यक्ति तो पानी खरीद कर पी लेगा। परंतु एक गरीब इंसान जो दिन भर रिक्शा चलाता हो, मजदूरी करता हो, भीख मांगता हो। वो इंसान कैसे खरीद कर पानी पी सकता है। उसके लिए तो एक मात्र सहारा सड़क किनारे लगे हैंड पंप होते हैं। लेकिन वो भी अब धीरे धीरे खत्म हो रहे हैं। और जो बचे है। वो कई सालो से खराब पड़े हैं। उनमें जंग लग रहा है बस लेकिन पानी नहीं निकलता है। मेरठ शहर का जाना माना सिटी रेलवे स्टेशन जहा रोज सुबह से शाम तक लाखो लोगो की आवाजाही रहती है। जिनको लाने ले जाने के लिए रिक्शा वाले ऑटो वाले खड़े रहते हैं। एक रिक्शा चालक जो एक व्यक्ति समय से स्टेशन पहुंचाता है। तपती धूप में भी। इन लाखो लोगो की भीड़ में काफी लोग ऐसे भी होते हैं जो भाग दौड़ कर स्टेशन पर पहुंचते हैं। और थकान के लिए पानी के लिए इधर उधर देखते रहते हैं। स्टेशन के बाहर दो हैंड पंप लगे हैं। दोनो ही हैंड पंप खराब पड़े है। एक हैंड पंप तीन साल से खराब है। और दूसरा हैंड पंप लगभग दो साल से खराब है। इन दोनों हैंड पंप में जंग लग रहा है। लेकिन इन हैंड पंप की देखभाल करना उस वार्ड के सभासद का कार्य होता है। वहा पर दुकान वालो ने बताया की बहुत पर प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। कोन करेगा इनकी समस्या का समाधान। कोन है जो लोगो को पानी के लिए तरसने से बचा सकता है।

Post navigation

Previous: Etawah News: सीएम योगी जी ने किया इटावा सेंट्रल जेल का उद्घाटन, विपक्ष को बनाया निशाना
Next: मेरठ न्यूज: गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.