Etawah News: बहुजन समाज पार्टी की बैठक संपन्न हुई

IMG-20210915-WA0043
Share News

क्षेत्रीय संवाददाता

जसवंतनगर/इटावा: बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक विलासपुर में संपन्न हुई जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। पार्टी कार्यकर्ता हाकिम सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष शीलू दोहरे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए कमर कस लें। उन्होंने बूथ संगठन की मजबूती पर जोर दिया। सेक्टर प्रभारी कानपुर मंडल प्रवेंद्र संखवार, प्रदीप निगम, राजन कुरील, विनोद जाटव ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय पदाधिकारियों को पदाधिकारी बनाया जाएगा। पार्टी को मजबूत करने का दृढ़ निश्चय किया गया और 2022 में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।

Etawah News: Bahujan Samaj Party meeting concluded

इस दौरान बसपा नेता रविंद्र सिंह सोनू, सर्वेश माथुर, अनार सिंह राजपूत, बलवीर सिंह जाटव बबलू, बी पी मौर्या, सुघर सिंह बौद्ध, रूद्र प्रताप सिंह, विद्या प्रकाश, नागेंद्र जाटव, सोनू निगम, धर्मेंद्र पाल, महावीर सिंह जाटव, शिव कुमार खलीफा, अमरपाल शोला, कमलेश कुमार, शिवनाथ, भंवर सिंह, रतन बौद्ध, जितेंद्र कुमार, अमरीश कुमार, सोबरन सिंह आदि मौजूद रहे।