Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: ग्राम धरवार के पूर्व प्रधान पर हमलावरों ने किया कातिलाना हमलाकर घायल किया

जनवाद टाइम्स इटावा 15 September 2021
IMG-20210915-WA0052
Share News
       

क्षेत्रीय संवाददाता

जसवंतनगर/इटावा: क्षेत्र के ग्राम धरबार के पूर्व प्रधान पर आठ-नौ व्यक्तियों ने कातिलाना हमला कर उन्हें घायल कर दिया तथा उनकी गले में पहने हुई जंजीर तथा रुपए लूट ले गए। विवरण के अनुसार सत्य प्रकाश उर्फ डंकी पुत्र स्व. महाराज सिंह यादव ग्राम झबरापुरा मौजा धरवार थाना जसवंतनगर ने थाने में तहरीर दी है कि लगभग पौने चार बजे शाम वह अपने घर से अपनी स्कॉर्पियो कार द्वारा अमृतसर पंजाबी ढाबा ग्राम जल पोखरा के निकट आया था। तभी राहुल, सचिन ,अंशुल पुत्र गण विमलेश यादव ग्राम झबरापुरा तथा दीपेश उर्फ सीटू ग्राम जल पोखरा तथा उसके चार-पांच साथियों ने आकर उस पर हमला बोल दिया तथा उसे राइफल की बट, डंडा, लोहे की सरिया आदि से जान से मारने हेतु मारा पीटा तथा उसकी गले में पहने हुई सोने की दो जंजीरें, उसका वीवो मोबाइल तथा ₹70000 नकदी छीन कर फरार हो गए, जाते वक्त उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी यदि पुलिस में रिपोर्ट की तो जान से मार देंगे। उसी दौरान स्कॉर्पियो कार को भी हमलावरों ने तोड़कर नुकसान पहुंचाया है।

पीड़ित सत्यप्रकाश ने बताया कि वह आपने ट्रक चालक को जो माल भरकर तमिलनाडु जा रहा था। उसे देने के लिए ₹70000 लेकर आया था हमलावर उसे लूट ले गए उसने बताया कि कुछ हमलावर हमारे परिवार की ही है जो हम से ईर्ष्या मानते रहे हैं इसी कारण उसके ऊपर हमला कर की लूटपाट कराई गई है तथा उसकी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है मौके पर पहुंचे सी ओ जसवंत नगर राजीव प्रताप सिंह ने मामला दर्ज कर घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News: बहुजन समाज पार्टी की बैठक संपन्न हुई
Next: Etawah News: शादीशुदा युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैली

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.