Agra News: हाईटेंशन लाइन से युवक को लगा करंट,हुई मौत

IMG-20210915-WA0095
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगूपुरा निवासी सहजोर अली पुत्र ताज अली उम्र करीब 34 वर्ष बुधवार को सुबह अपने घर की छत पर टहल रहा था। तभी घर की छत के पास से गुजरी विद्युत हाईटेंशन लाइन से युवक का हाथ अचानक टकरा गया जिससे उसे भीषण करंट लग गया।

 

IMG 20210915 WA0095विद्युत हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया ।

 

Agra News: हाईटेंशन लाइन से युवक को लगा करंट,हुई मौतइसके बाद पुलिस द्वारा मौके पर विधिक कार्रवाई की गई। वहीं परिजनों द्वारा मृतक युवक के शव का दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।