Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून बापस होने पर किसानों के साथ जश्न 

जनवाद टाइम्स इटावा 20 November 2021
IMG-20211120-WA0008
Share News
       

संवाददाता महेमनायश कुमार
इटावा: लगभग 1 वर्ष तक चले तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसानों के आंदोलन ने आखिर मोदी जी के घमंड को चकनाचूर कर दिया और मजबूर कर दिया कि कृषि कानून वापस लिए जाएं। किसानों के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश करने वाली भाजपा को आगामी चुनावों में अपना ही अस्तित्व खतरे में नज़र आने लगा था।
700 से अधिक आंदोलनकारी किसानों की शहादत का परिणाम है कि आज प्रधानमंत्री जी को अपने कदम वापस लेने पड़े हैं।

निश्चित रूप से यह आंदोलनकारी किसानों की ऐतिहासिक जीत है तथा जनतंत्र की रक्षा में यह जीत एक मील का पत्थर साबित होगी। भविष्य में जब इसका इतिहास लिखा जाएगा तो एक और जहां भाजपा मोदी सरकार की किसान विरोधी क्रूरता और लोकतंत्र विरोधी कार्यवाहियाँ होंगी वही आंदोलन की राह में लगभग 1 वर्ष डटे रहे आंदोलनकारी किसानों का इतिहास लिखा जायेगा।

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इक़रार अहमद ने भारत सरकार से मांग करते हुये कहा कि शहीद किसानों को शहीदी का दर्जा देकर परिजनों को एक करोड़ रूपया एवं एक सरकारी नौकरी दी जाए। एमएसपी की गारंटी निश्चित की जाये।तीनों काले कृषि कानूनों का पार्लियामेंट में वापस किये जायें तथा वीज बिल बिजली बिल पर सरकार की राय आना बेहद जरूरी है। उद्योगपतियों के हित के लिए बनाए गए इन कानूनों की वापसी की घोषणा ने निश्चित रूप से किसान आंदोलन एवं उसके समर्थकों में एक नई ऊर्जा का संचार किया है ।

जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि कुंभकरण 6 महीने में जगता था पर भारत सरकार को जगने में पूरा 1 वर्ष लग गया। किसानों को सर्दी,गर्मी और बरसात के साथ पुलिस के लाठी- डंडे,पानी की बौछार, रास्ते अवरुद्ध करके, कीलें लगाकर किसानों को परेशान किया गया। प्रधानमंत्री जी को किसानों से प्यार नहीं, कृषि प्रधान देश की आबादी के 72% किसानों के साथ अन्याय करते रहे और अब सत्ता के लालच में पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में हार के डर से फैसला वापस लिया गया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गांव, गांव जाकर किसानों के साथ जश्न मनायेंगे।

Post navigation

Previous: Etawah News : महिला की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत।
Next: Etawah News: रेलवे अंडरपास में भरा पानी, जान जोखिम में डाल रेलवे लाइन पार करने को मजबूर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.