Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच और व्यक्तियों को टीका लगवायें: जिलाधिकारी।

जनवाद टाइम्स इटावा 19 June 2021
Bihar News: Every person should get at least five more people vaccinated: District Magistrate.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 टीका ही एकमात्र साधन है। जिले में 18 प्लस शत-प्रतिशत लोगों को कोविड-19 टीका दिलवाने के उदेश्य से जिला प्रशासन द्वारा कई कदम उठाये गये हैं। इसी क्रम में दिनांक-18.06.2021 से “वैक्सीन ऑन डिमांड” मुहिम की शुरूआत की जा रही है ताकि शत-प्रतिशत व्यक्तियों को टीका के लाभ से आच्छादित किया जा सके और कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।

इस हेतु जिले के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, स्पोर्ट्स तथा अन्य सभी संगठन/संस्थान/समूह/समिति के कम से कम 50 व्यक्ति का समूह तैयार हो तो 9470003201, 9430823201, 9473191874 एवं 9771492066 पर काॅल या व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी तिथि फिक्स करायेंगे। सूचना मिलने के 03 से 04 दिन के अंदर टीका एक्सप्रेस टीम चिन्हित स्थान पर जाकर टीकाकरण करेगी। टीका एक्सप्रेस टीम 18 प्लस एवं 45 प्लस सभी को ऑन-द-स्पाॅट टीका लगायेगी।

200 से ज्यादा टीका लेने वाले समूह को गोल्ड, 100 से ज्यादा को सिल्वर एवं 50 से ज्यादा को ब्राॅन्ज टीम का प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया जायेगा।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक-17.06.2021 की देर संध्या जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, एस. सेधु माधवन, उप विकास आयुक्त, रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, डाॅ0 अरूण कुमार सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, बैद्यनाथ प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि “वैक्सीन ऑन डिमांड” मुहिम का संचालन सफलतापूर्वक करना है। यह बेहद ही महत्वपूर्ण कार्य है। जिलेवासियों को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए यह बहुत ही कारगर साबित होगा। सभी अधिकारी, मेडिकल ऑफिसर इस कार्य में अपना बेस्ट दें। इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां अविलंब पूरी कर ली जाय।

जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा गया है कि 18 प्लस सभी व्यक्ति यह संकल्प लें कि अनिवार्य रूप से कोविड-19 टीका लेंगे तथा कम से कम पांच अन्य व्यक्तियों को भी टीका लगवायेंगे। साथ ही अपने परिवार के सभी सदस्यों को भी टीका लगवायेंगे। उन्होंने कहा है कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु एकमात्र साधन वैक्सीन ही है। जिला प्रशासन समूचे जिलेवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु हरसंभव प्रयास कर रहा है। जिले के एक-एक व्यक्ति को जागरूक होकर बिना किसी संकोच, अंधविश्वास एवं अफवाह में पड़े अवश्य टीका लेना होगा, तभी जाकर हमारा जिला कोरोना संक्रमण से पूरी तरह निजात पा सकेगा।

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन की शुरूआत सबसे पहले पीएचसी स्तर पर प्रारंभ की गयी। इसके बाद लोगों की सुविधा के मद्देनजर टीकाकरण स्थलों को बढ़ाया गया, मोबाईल वैक्सीनेशन वैन (टीका एक्सप्रेस) के माध्यम से गांव-पंचायत जाकर लोगों को टीका से लाभान्वित किया गया। साथ ही अर्बन एरिया में भी मोबाईल वैक्सीनेशन वैन (टीका एक्सप्रेस) की शुरूआत की गयी और लोगों की सुविधाओं का ख्याल करते हुए 18 प्लस व्यक्तियों को बिना किसी रजिस्ट्रेशन और स्लाॅट बुकिंग के ऑन-द-स्पाॅट टीका की सुविधा प्रदान की गयी है। इसी कड़ी में 18 जून से “वैक्सीन ऑन डिमांड” मुहिम शुरू की जा रही है। जिले के सभी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, स्पोर्ट्स तथा अन्य सभी, संगठन/संस्थान/समूह/समिति इस मुहिम में अपना योगदान दें तथा पश्चिम चम्पारण जिले को कोरोनामुक्त कराने में जिला प्रशासन की सहायता करें।.

Post navigation

Previous: Bihar News: साड़ी, लहंगा, स्टाॅल, डिजायनर कुर्ती आदि का करेंगे निर्माण, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार।
Next: Bihar News: सड़क का कटाव होने से आम लोगो की बड़ी परेशानी।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.