Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: साड़ी, लहंगा, स्टाॅल, डिजायनर कुर्ती आदि का करेंगे निर्माण, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार।

जनवाद टाइम्स इटावा 19 June 2021
Bihar News: Saree, lehenga, stall, designer kurti etc. will be manufactured, local people will get employment.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना काल में जिले में वापस लौटे बहुत सारे लोगों को श्रमिक/कामगार से ऑनर बना दिया गया है। जिला प्रशासन की मदद से स्टार्टअप जोन चनपटिया में व्यवस्थित तरीके से विभिन्न प्रकार के उद्यम संचालित किये जा रहे हैं, जहां हजारों व्यक्ति रोजगार प्राप्त कर जीविकोपार्जन कर रहे हैं।

स्टार्टअप जोन अंतर्गत विभिन्न उद्योगों का संचालन करने वाले उद्यमियों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। अबतक 27 उद्यमियों द्वारा सफलतापूर्वक विभिन्न उद्यमों का संचालन किया जा रहा है। देश-विदेशों में जिले के निर्मित प्रोडक्ट्स की निरंतर मांग भी बढ़ रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्टार्टअप जोन में उद्यम संचालित करने हेतु लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की गयी। जिसके आलोक में बहुत सारे लोग यहां अपना उद्यम संचालित करने के इच्छुक है।

इसी परिप्रेक्ष्य में लुधियाना में इम्ब्राॅडरी मशीन के माध्यम से विभिन्न प्रोडक्ट्स का निर्माण करने वाले श्री वासुदेव सोनी ने भी जिला प्रशासन से स्टार्टअप जोन अंतर्गत अपना उद्यम संचालित करने की इच्छा जाहिर की। तदआलोक में जिला प्रशासन द्वारा इनके कार्ययोजना की समीक्षा की गयी तथा सहमति व्यक्त की गयी। अब श्री सोनी लुधियाना में संचालित पूरे इम्ब्राॅडरी सेटअप को स्टार्टअप जोन चनपटिया में अधिष्ठापित कर रहे हैं। लुधियाना से दो इम्ब्राॅडरी मशीनें ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जिले में शीघ्र ही पहुँच जायेगी।

प्रबंधक, डीआरसीसी, शैलेश पाण्डेय ने बताया कि इम्ब्राॅडरी मशीन के ऑनर वासुदेव सोनी मूल रूप से बैरिया प्रखंड के रहने वाले हैं, जो पिछले 30 सालों से इस प्रोफेशन में बतौर कामगार के रूप में कार्य कर रहे थे। विगत पांच वर्ष पूर्व लुधियाना में इन्होंने अपनी खुद की दो इम्ब्राॅडरी मशीनें अधिष्ठापित कर विभिन्न प्रोडक्ट्स का उत्पादन कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा उद्यम शुरू करने हेतु दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के मद्देनजर श्री सोनी द्वारा संपर्क किया गया तथा जिला प्रशासन द्वारा उन्हें चनपटिया स्टार्टअप जोन में इम्ब्राॅडरी मशीनें अधिष्ठापित करने हेतु सहमति प्रदान की गयी है। शीघ्र ही श्री सोनी साड़ी, लहंगा, स्टाॅल, डिजायनर कुर्ती आदि का निर्माण जिले में ही करेंगे।.

Post navigation

Previous: Bihar News: आसमान छूती महंगाई के खिलाफ भाकपा माले ने किया मोदी सरकार का पुतला दहन
Next: Bihar News: प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच और व्यक्तियों को टीका लगवायें: जिलाधिकारी।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.