संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/राजापाकर-जलजमाव से हो रहे कटाव को लेकर लोगो मे बड़ी चिता।प्रखंड क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरस्ई पंचायत अतर्गत सरस्ई नाग चौक से इऔटर स्कूल सरस्ई होते हूए फतहपुर फुलवरिया गांव जाने वाली मुख्य सड़क का कटाव होने से आम लोगो को आने जाने मे काफी असुविधा हो रही है।लोगो को एक से दो किलोमीटर का चक्कर लगा कर आना पड़ रहा है।सबसे बड़ी बात यह है कि उसी मार्ग मे नन्दू सिह उच्च माध्यमिक विद्दालय है जहां शिक्षकों का भी आना जाना होता है।उन शिक्षकों को अब भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।यह सड़क ऐतिहासिक सरस्ई पोखर से पूर्व के किनारे पर उत्तर से दक्षिण की ओर दो गांव को जोड़ती है।इन दिनों लगातार हो रहे वर्षा की वजह से सड़क का कटाव हूआ और लगभग20फीट सड़क का भाग पोखर मे समा गया।ज्ञात हो कि उस रास्ते से प्रतिदिन दर्जनों दो पहिया चार पहिए आते जाते है।लेकिन सड़क टुटी होने से उन्हें काफी दूरी तय कर जाना पड़ु है।आवागमन बाधित होने के बाद आमजन का कहना है कि अभी तक कोई जनप्रतिनिधि या सरकारी विभाग के अधिकारियों ने सुध बुध तक नही ली।लोगों को आने जाने मे दिक्कत हो रही है।अगर सड़क के कटाव को अविलंब रोका नहीं गया तो 100फीट सड़क का भाग फिर से पोखर मे समा जाएगा।वही उच्च विद्दालय के शिक्षको का कहना है कि वहां पुलिया डाल कर सड़क बनाया जाए।तब कटाव रूक जाएगा।लेकिन इसका समाधान जल्द होना चाहिए।वहीं इस संबंध मे प्रखंड विकास पदाधिकारी सूची रात से पुछे जाने पर बताया कि इस संबंध मे कोई जानकारी नही मिली है।ग्रामीणों का आवेदन यदि आता है तो उस पर त्वरित कारवाई की जाएगी तथा जो भी दिक्कतें ग्रामीणों को हो रही है इसके लिए जिला को लिखा जाएगा।