UP News : आलापुर में बसपा प्रत्याशी के.डी. गौतम ने बूथ स्तरीय बैठक कर किया जनसंपर्क
संवाददाता : मदन गोपाल
अंबेडकर नगर।
आलापुर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती के.डी. गौतम ने चुनावी चर्चा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से संवाद किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर शिवतारा के बूथ संख्या 105, 106 एवं 107 के बुकिया में बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का आयोजन मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्रत्याशी श्रीमती के.डी. गौतम के निर्देशन में तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में सेक्टर अध्यक्ष श्री विवेक कुमार के आवास पर किया गया। बैठक में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के दिशा-निर्देशों से कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया।

बैठक के बाद श्रीमती के.डी. गौतम ने ग्रामसभा शिवतारा निवासी कोटेदार श्री सज्जन सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की। श्री सज्जन सिंह की विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा रामचेत मास्टर साहब के नवजात पोते के निधन पर भी उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई।
इसके बाद ग्रामसभा शिवतारा निवासी मिस्टर उर्फ फैजान के आवास पर मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी एवं स्थानीय लोगों के साथ चुनावी चर्चा की गई। वहीं तेनुवा निवासी श्री प्रशांत सिंह के आवास पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी श्री छेदीराम मौर्य, विधानसभा महासचिव श्री रमेश चंद्र, श्री विजय पाल, श्री बलराम उर्फ गुड्डू यादव, श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री गंगाराम, श्री कैलाश गौतम, श्री रामबिलास, श्री राधेश्याम, श्री शिवचरण, श्री घरभरन, श्री अरविंद कुमार, श्री प्रदीप कुमार, श्रीमती पवन कुमारी, श्रीमती सुमन भारती, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती पुण्डरी देवी, श्री रिंपा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।