Agra News :डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति गीतों से गूंजा विद्यालय परिसर

IMG-20260815-WA0039
Share News

आगरा। डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया गया था और देशभक्ति गीतों से पूरा प्रांगण राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स तथा चारों सदनों के विद्यार्थियों के अनुशासित मार्च पास्ट और विभिन्न राज्यों की झांकियों एवं परेड से हुआ। इसके बाद डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने ध्वजारोहण किया।

IMG 20260815 WA0039

ध्वजारोहण के बाद अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने कहा कि 15 अगस्त केवल स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करने का दिन नहीं, बल्कि सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रसेवा को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दीप योगा, देशभक्ति पर आधारित नाटिका और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों को भावविभोर कर दिया।

IMG 20260815 WA0037

समारोह के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या राखी जैन ने अतिथियों, गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के भीतर नई ऊर्जा और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करता है।

इस अवसर पर डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अकादमिक निदेशक डॉ. विक्रांत शास्त्री, प्रशासनिक निदेशक डॉ. अनूप गोयल, समस्त डीन, विभागाध्यक्ष, कोऑर्डिनेटर, शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रशासनिक स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों ने गरिमापूर्ण ढंग से किया।

Trending News