Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: “हमको घायल हर अरमान दिखा,सर्द रात में बिन कम्बल ठिठुरता किसान मिला”
  • Breaking News

Etawah News: “हमको घायल हर अरमान दिखा,सर्द रात में बिन कम्बल ठिठुरता किसान मिला”

जनवाद टाइम्स 24 December 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20201223-WA0043

आशीष कुमार

सैफई( इटावा)।चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस कवि सम्मेलन में कवियों की वाणी से जमकर किसानों का दर्द छलका। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित करके कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे स्वामी ओमखअंख चिंतक महाराज जी को शिवपाल सिंह यादव ने प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Etawah News: "We saw every armament injured, farmers got a blank blanket in the cold night"

कवियत्री डॉ अनामिका अंबर ने अपनी कविता में कहा नहीं दौलत नहीं शोहरत नहीं है खान दानों से नहीं है सूरमाओं से नहीं ऊंचे मकानों से संभाला है तिरंगा एक ने एक अन्नदाता है कलम या तो जवानों से या फिर है किसानों, कवि रोहित चौधरी ने- किंतु तरक्की वाला हमको घायल हर अरमान दिखा, सर्द रात में बिन कंबल के ठिठुरता हुआ किसान दिखा…”

कवित्री अपराजिता सिंह ने- “खड़े सीमा पर जो रहते वह बेटे हैं किसानों के हर एक कठिनाई को सहते हैं, वह बेटे हैं किसानों के…” रचना पढ़ी। कवि गौरव चौहान ने पढ़ी- “कत्ल सियासत कर बैठी है भारत के अरमानों का कहर बनेगा सरकारों को अब यह दर्द किसानों का, कवि रौनक इटावी ने- “तेरे मंसूबों को मिटा कर दम लेंगे ,मांगे हम अपनी मनवा के हम लेंगे सोच के घर से अपने हम निकले हैं जालिम तेरे सर को झुका कर दम लेंगे..” मार्मिक रचना पढ़ी।

कवित्री गौरी मिश्रा- “जहां दुश्वार है रहे, वही अरमान लिखा है ,यूं लगता है मोहब्बत का कोई पैगाम लिखा है।” गीत पढा। कवि मयंक बिधौलिया ने- “बेटी सुरक्षा पर यह इंकलाब की शैली है, भाषा बड़ी विषैली है” रचना पढ़कर श्रोताओं के दिल जीता। कवि सम्मेलन का संचालन कवि सौरव सुमन द्वारा किया गया। कवि सम्मेलन में आए हुए अतिथियों और सभी कवियों का स्वयम प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व चौधरी चरण सिंह पी जी कालेज  प्राचार्य डॉ फतेह बहादुर सिंह यादव द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर  पूर्व सांसद रघुराज सिंह  शाक्य,दीपक मिश्रा, सुनील यादव,कुमुदेश यादव,प्रो ब्रजेश चंद्र यादव, अनुज मोंटी यादव,रामसेवक गंगापुरा, महावीर सिंह यादव, अजेंद्र सिंह गौर, राहुल  गुप्ता,खन्ना  यादव आदि के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, किसान, कालेज की छात्र छात्राएं कवि सम्मेलन सुनने को मौजूद थे। इससे पूर्व शिवपाल सिंह यादव ने कॉलेज पहुंचकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें देश की खेती किसानी  को तरजीह देने वाला सर्वोच्च नेता बताया और कहा कि आज चौधरी साहब जिंदा होते तो किसानों की देश मे हालत बदतर नही होती, न ही सरकार गलत कानून बनाती और न ही किसानॉन को धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ता।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: फर्जी दस्तावेजों के साथ एक व्यक्ति व महिला गिरफ्तार
Next: मेरठ न्यूज: कंकरखेड़ा पुलिस व एसओजी टीम मुठभेड़ में शातिर बदमाश को किया गिरफतार

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d