Etawah News: ऑपरेशन मजनू: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले 2 युवक गिरफ्तार

IMG-20260805-WA0215~2
Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मजनू एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणियां और फब्तियां कसने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पहले मामले में पुलिस ने ग्राम कांधनी क्षेत्र से मनोहर लाल (40) निवासी नगला पुरा, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। वह सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और बालिकाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था।

दूसरे मामले में मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिला पुलिस टीम ने कांधनी रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास महिलाओं पर फब्तियां कस रहे हिमांशु (22) निवासी नखासा सागरान, थाना कोतवाली, इटावा को गिरफ्तार किया।

इटावा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ऑपरेशन मजनू और मिशन शक्ति अभियान के तहत आगे भी लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

You may have missed