Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

राजापाकर में गस्ती के दौरान 210 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

जनवाद टाइम्स 23 February 2026
राजापाकर में गस्ती के दौरान 210 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, तस्कर फरार
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर । वैशाली

वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन गस्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 210 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को चकमा देकर शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

राजापाकर में गस्ती के दौरान 210 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापाकर थाने में पदस्थापित एसआई रूपक कुमार रविवार की रात्रि बैकुंठपुर गांव में गस्ती कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि राजापाकर दक्षिणी वार्ड संख्या-9 निवासी रामानंद सिंह, पिता रीतिरमन सिंह, हीरो स्प्लेंडर बाइक पर देसी चुलाई शराब लादकर बीदुपुर की ओर से राजापाकर होते हुए महुआ की दिशा में ले जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम शनिचर हाट चौक पहुंची, जहां एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर तीन जूट के बोरे लदे दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखते ही बाइक सवार तेजी से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

पुलिस द्वारा जब मोटरसाइकिल एवं जूट के बोरों की जांच की गई तो उसमें कुल 210 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर थाना लाया।

इस मामले में फरार आरोपी रामानंद सिंह के विरुद्ध राजापाकर थाना में बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही स्प्लेंडर बाइक के मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Post navigation

Previous: मानदेय भुगतान नहीं होने पर अनुरक्षकों का प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Next: कृषि विज्ञान केन्द्र वैशाली में प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, किसानों को सरसों की उन्नत किस्म ‘राजेन्द्र सुफलम-1’ की जानकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0002~2
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, पेपर लीक और आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 26 July 2026
IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • Etawah News: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, पेपर लीक और आरक्षण बचाओ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.