Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

कृषि विज्ञान केन्द्र वैशाली में प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, किसानों को सरसों की उन्नत किस्म ‘राजेन्द्र सुफलम-1’ की जानकारी

जनवाद टाइम्स 23 February 2026
कृषि विज्ञान केन्द्र वैशाली में प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, किसानों को सरसों की उन्नत किस्म ‘राजेन्द्र सुफलम-1’ की जानकारी
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर । वैशाली
कृषि विज्ञान केन्द्र वैशाली के तत्वावधान में किसानों को आधुनिक खेती एवं उन्नत तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से पातेपुर प्रखंड के निरपूर गांव में तिलहनी फसल सरसों की उन्नत किस्म राजेन्द्र सुफलम-1 के सामूहिक अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण के अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र वैशाली में प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, किसानों को सरसों की उन्नत किस्म ‘राजेन्द्र सुफलम-1’ की जानकारी

कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक खेती पद्धति एवं बेहतर उत्पादन तकनीकों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में वैज्ञानिक (उद्यान) डॉ. जोना दाखो ने बताया कि राजेन्द्र सुफलम-1 सरसों की उन्नत किस्म उच्च उत्पादन क्षमता, मध्यम अवधि तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने बताया कि संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं समय पर बुवाई से इस किस्म से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर के प्रथम पखवाड़े में बुवाई, 5 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीज दर, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोगों का समेकित नियंत्रण, समय पर सिंचाई तथा निराई-गुड़ाई करना अत्यंत आवश्यक है।

प्रक्षेत्र में लगी फसल का किसानों ने अवलोकन किया और इसकी उत्पादन क्षमता की सराहना की। प्रगतिशील किसान संजीव कुमार एवं पंकज कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्नत कृषि तकनीक अपनाने से लागत में कमी तथा उपज में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।

कार्यक्रम के अंत में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से तिलहनी फसलों की उन्नत किस्मों को अपनाकर आय बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम झा, कैलाश जी एवं सोनू जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Post navigation

Previous: राजापाकर में गस्ती के दौरान 210 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, तस्कर फरार
Next: पश्चिम चंपारण में भूकम्प आपदा से निपटने की तैयारी, 26 फरवरी को होगा फुल-स्केल मॉक ड्रिल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.