Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

मानदेय भुगतान नहीं होने पर अनुरक्षकों का प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

जनवाद टाइम्स 23 February 2026
मानदेय भुगतान नहीं होने पर अनुरक्षकों का प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Share News
       

Bihar News । राजापाकर (वैशाली)
संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के अनुरक्षकों ने लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अनुरक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर से मुलाकात कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

मानदेय भुगतान नहीं होने पर अनुरक्षकों का प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

अनुरक्षकों ने बताया कि 16 फरवरी को भी प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ से मिलकर लंबित मानदेय भुगतान की समस्या से अवगत कराया था। उस समय 22 फरवरी तक समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने से उन्हें पुनः प्रदर्शन करना पड़ा।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि अनुरक्षकों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी वैशाली से वार्ता की गई है तथा पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को जिलाधिकारी द्वारा पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश मांगा गया है। विभागीय निर्देश प्राप्त होते ही समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही भुगतान में आनाकानी करने वाले पदाधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की बात भी कही गई।

ज्ञात हो कि 31 जनवरी को पंचायत समिति की बैठक में विधायक महेंद्र राम, बीडीओ एवं बीपीआरओ द्वारा अनुरक्षकों को 15 दिनों के भीतर मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया गया था। बावजूद इसके भुगतान नहीं होने से अनुरक्षकों में भारी नाराजगी देखी गई।

बीडीओ एवं बीपीआरओ ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि वार्ड सदस्य सचिव के साथ बैठक कर एक सप्ताह के भीतर अनुरक्षकों का मानदेय भुगतान सुनिश्चित करें। भुगतान में लापरवाही बरतने वाले वार्ड सदस्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा पंचायत सचिवों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अनुरक्षकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होगा, तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे और सोमवार से ही जलापूर्ति कार्य बंद रहेगा।

प्रदर्शन में अरुण कुमार सिंह, रंजीत राय, दिलीप कुमार सिंह, शर्वेश शर्मा, शिव शंकर ठाकुर, विश्वनाथ साह, हरेंद्र साह, अक्षय कुमार पंकज, मनोज कुमार पासवान, मनीष कुमार, धर्मदेव सिंह, वीर बहादुर सिंह, राम रतन सिंह यादव सहित दर्जनों अनुरक्षक मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: रूस से MBBS कर लौटे डॉ. संतोष दुर्गा प्रसाद तिवारी, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
Next: राजापाकर में गस्ती के दौरान 210 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.