Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा न्यूज: ब्रज पब्लिक इंटर कॉलेज में गूँजे चेतना के स्वर, कवियों ने अपनी भाषा और देश के प्रति जगाया अनुराग

जनवाद टाइम्स 15 September 2021
IMG-20210915-WA0018
Share News
       

संवाददाता। कपिल चौरसिया

  • मातृभाषा का क्षरण होने लगा, व्यथित हिंदी व्याकरण होने लगा।

  • स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की कड़ी में संस्कार भारती-रामबाग ने हिंदी दिवस पर किया आयोजन।

  • अमर शहीद खजान सिंह और भारतीय संस्कृति के संवाहक अजय कुमार अवस्थी का किया गया भाव पूर्ण स्मरण।

आगरा। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की कड़ी में संस्कार भारती रामबाग द्वारा मंगलवार शाम हिंदी दिवस पर ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2 स्थित ब्रज पब्लिक इंटर कॉलेज में चेतना के स्वर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।

एक ओर कवियों ने मातृभाषा और अपने देश के प्रति अनुराग जगाया, वहीं अमर शहीद खजान सिंह और भारतीय संस्कृति के संवाहक अजय कुमार अवस्थी का भावपूर्ण स्मरण किया गया। विशेषकर संस्कार भारती की केंद्रीय टीम द्वारा संस्कार भारती के समर्पित कार्यकर्ता अजय अवस्थी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

ये रहे शामिल

संस्कार भारती के अखिल भारतीय साहित्य प्रमुख राज बहादुर सिंह ‘राज” ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला।  इससे पूर्व संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री योगेंद्र दा और मुख्य अतिथि व केंद्रीय हिंदी संस्थान की निदेशक प्रोफेसर बीना शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निकिता श्रीवास्तव ‘खुशबू’ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समारोह की मुख्य अतिथि और केंद्रीय हिंदी संस्थान की निदेशक प्रोफेसर बीना शर्मा ने हिंदी के प्रचार-प्रसार में अजय अवस्थी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हमने एक सच्चा राष्ट्रभक्त खो दिया है। संस्कार भारती रामबाग के वरिष्ठ संरक्षक मलखान सिंह तोमर, अध्यक्ष रामअवतार यादव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोयल, कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीकांत शर्मा और प्रखर अवस्थी ने सभी अतिथियों और कवियों का हार्दिक स्वागत किया। समारोह में संस्कार भारती के प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, श्रीमती मीनू अवस्थी, प्रज्ञा अवस्थी, यशोधरा यादव ‘यशो’, गुंजन जादौन और कामेश सनसनी भी मौजूद रहे।

ये बही काव्य-धारा

वरिष्ठ कवि डॉ. शेषपाल सिंह ‘शेष’ ने हिंदी की दुर्दशा को व्यक्त किया- “मातृभाषा का क्षरण होने लगा। व्यथित हिंदी व्याकरण होने लगा। प्रवर भाषा संस्कृत है विश्व की। प्रगति उन्नति आहरण होने लगा..”

लोकप्रिय कवि भोलू भूषण “रागी” ने हिंदी भाषा को सशक्त बनाने का संदेश दिया- ” सूर और तुलसी ने सजाया सँवारा जिसे। मिलना उसे हर प्रांत प्यार आज चाहिए। खंड खंड हिंदी की बिंदी ना होवे कभी। ऐसा संविधान में सुधार आज चाहिए..”

युवा शायर राकेश निर्मल ने प्रेम और अपनेपन का संदेश दिया- “हर किसी के दिल पर अपनी, इतनी हिस्सेदारी हो। हम अगर रो दें, हँसाना सबकी जिम्मेदारी हो..”

निकिता श्रीवास्तव ‘खुशबू’ ने नारी सशक्तिकरण की बानगी दी- “आरंभ हुआ जब सृष्टि का, तुम सृष्टि की ढाल बनीं। समय-समय कालांतर में, बदलते समय की चाल बनीं। खिलवाड़ हुआ यदि लाज का, सृष्टि का न सृजन होगा। तेरे दामन की सिसकी से, केवल और केवल पतन होगा..”

डॉ. यशोयश ने राग बोध को व्यक्त किया- “मिल गए हमसफर, हर खुशी मिल गई। मेरे महबूब की गुम गली मिल गई..”

ब्रज पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र कुलवंत सिंह की कविता भी दिल छू गई।

कवि सम्मेलन का संचालन राकेश निर्मल ने किया। कुमार ललित मीडिया समन्वयक रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news : माकपा बिहार राज्य सचिव मंडल की बैठक
Next: Bihar news चुनाव किसी भी तरह के हो लेकिन इसका सीधा असर बच्चों की पढाई पर होता है

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.