Bihar news : माकपा बिहार राज्य सचिव मंडल की बैठक

Bihar news : माकपा बिहार राज्य सचिव मंडल की बैठक
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

15 सितंबर 21 को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य सचिवमण्डल की बैठक का . ललन चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
बैठक में राज्य सचिव का. अवधेश कुमार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया की त्रिपुरा के अगरतला में माकपा कार्यालयों को भाजपा के गुण्डो ने जला दिया । गाडियां तोड़ दी । कार्यकर्ताओं को मारा । इसकी कड़ी निंदा की गई ।

 

IMG 20210915 WA0070 गाजीपुर बॉर्डर पर 1 सितंबर से 6 सितंबर तक बिहार राज्य किसान सभा द्वारा प्रभावशाली जुलूस तथा सभाएं हुई । जिसका किसान आंदोलन पर अच्छा असर पड़ा । पार्टी ने बिहार के किसानों को बधाई दिया
जातीय जनगणना के सवाल पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सर्वदलीय टीम प्रधानमंत्री से मिला । जिसमें माकपा विधान सभा विधायक दल के नेता का. अजय कुमार ने भाग लिया ।
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को भारत बन्द का पार्टी द्वारा पूर्ण रुप से समर्थन किया जायेगा ।

 

Bihar news : माकपा बिहार राज्य सचिव मंडल की बैठकबिभुतीपुर के पूर्व विधायक राम्मबालक महतो को कोर्ट द्वारा सजा दिए जाने का पार्टी ने स्वागत किया ।ज्ञातव्य है कि हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या के दोषी थे ।
पार्टी का शाखा सम्मेलन जोर शोर से शुरु हो गया है । इसे समय सीमा के अंदर पूरा कर लेना है । पंचायत चुनाव पर भी गंभीरता से ध्यान देना है । ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़कर जीत सुनिश्चित करें ।
बैठक को का. अरुण कुमार मिश्र , गणेश शंकर सिंह , प्रभुराज नारायण राव , सर्वोदय शर्मा , रामपरी , विनोद कुमार , अजय कुमार , श्याम भारती ने भी संबोधित किया ।

Trending News