Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : आगरा में दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार की कोरोना वायरस से मौत पर मीडिया जगत में शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 8 May 2020
IMG_20200508_212746
Share News
       

 

संवाददाता सुशील चंद्र :आगरा में दैनिक जागरण समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ की कोरोना वायरस के कारण हुई असमय मौत से सम्पूर्ण मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

IMG 20200508 212746 1

पत्रकार के असमय निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी संवेदना व्यक्त की है। इसके लिए आज जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित ने अपने निज आवास नहटौली गावँ में एक शोक सभा का आयोजन किया ।

IMG 20200508 213543

जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया।जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने पत्रकार की मौत में जिला प्रशासन द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि उचित इलाज न मिलने के कारण ही वरिष्ठ पत्रकार की मौत हुई है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि प्रशासन द्वारा जानबूझकर लापरवाही बरती गई है।प्रदेश में अब तक हुई मौतों में ये पहली पत्रकार की मौत है और अभी भी लगभग आधा दर्जन पत्रकार बंधु क्वारंटाइन की स्थिति में हैं।उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी द्वारा सरकार से कई बार ये माँग भी की जा चुकी है कि पत्रकारों का भी कर्मचारियों की तरह ही बीमा किया जाना चाहिए क्योंकि पत्रकार बंधु भी दिन रात मेहनत करके अपनी भूमिका निभा रहे हैं।जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को पत्र द्वारा प्रदेश के पत्रकार बंधुओं के लिए दस-दस हजार रुपये की सहायता राशि देने की मांग की थी लेकिन सरकार द्वारा इस संबंध में कोई भी सार्थक कार्यवाही आज तक नही की गई है।जिलाध्यक्ष ने सरकार से पत्रकार के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की।शोक व्यक्त करने वालों में विष्णु शर्मा,अरुण शर्मा, सिद्धि सिंह गुर्जर, रामदास गुर्जर, राजू विधौलिया,सन्तोष मोहनियां, लटूरी शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजा
Next: कहानी : नागफनी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.