Uttar Pradesh : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजा

IMG_20200508_204331
Share News

 

जनवाा टाइम्स : लखनऊ, 8 मई 2020 अखिल भारती कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजा है। प्रदेश में 47 लाख लोगों को पहुंचाया जा चुका है राशन और खाना।

IMG 20200508 204318

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट में मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क भेजवाया है।इसके पहले महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने कई जिलों में राशन, लोगों को दवाएं भिजवा चुकी हैं। आज लखनऊ में उन्होंने एक लाख मास्क भिजवाया है। कल से कांग्रेस के सिपाही इसका वितरण करेंगे।

IMG 20200508 204331

गौरतलब है कि महासचिव श्री प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सक्रिय रही हैं। उनके देखरेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हो रहे हैं जिनके माध्यम लोगों की मदद हो रही है।

ललन कुमार ने बताया कि लोगों की मदद के लिए लखनऊ, गाज़ियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, इलाहाबाद, समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है। साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है। प्रदेश में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश के बाहर 4 लाख अपने प्रवासी मजदूरों और जरूरतमन्दों की मदद की गई है।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने मजदूरों ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को निर्देशित किया मजदूर भाइयों का रेलवे किराया कांग्रेस पार्टी अदा करेगी।

Trending News