Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

UP News: बसपा प्रमुख मायावती की मां का हार्ट अटैक से निधन

जनवाद टाइम्स इटावा 13 November 2021
UP News: BSP chief Mayawati's mother dies of heart attack

UP News: BSP chief Mayawati's mother dies of heart attack

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती की मां रामरती देवी का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांसें लीं। उनकी उम्र 92 साल की थी। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। आज शाम हृदयगति रुक जाने से उनका देहांत हो गया। मां रामरती देवी के अंतिम दर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती कुछ ही देर में दिल्ली पहुंच रही हैं।

UP News: BSP chief Mayawati's mother dies of heart attack

बहुजन समाज पार्टी की तरफ से यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री की मां के निधन पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई। इस विज्ञप्ति में बताया गया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती की मां रामरती देवी का निधन हो गया है। मां के निधन की सूचना मिलते ही बसपा प्रमुख उनका अंतिम दर्शन करने के लिए नई दिल्ली पहुंच रही हैं। पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से रामरती देवी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की गई है।

बसपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बहुजन समाज पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की तरफ से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की क्षमता प्रदान करें। पार्टी की विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि रामरती देवी का अंतिम संस्कार मायावती के दिल्ली पहुंचने के बाद रविवार को किया जाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar news प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के जगह अमीर लोग ले रहे लाभ
Next: Etawah News: स्थानीय प्रशासन की जांच में 9 बीएलओ अनुपस्थित।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.