मृतक के परिजनो को ढांढस बंधाया जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा

IMG_20210407_195420
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार हाजीपुर वैशाली।पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के गोवन्दपुर बेला पंचायत के भुसाही गांव निवासी युवा कार्यकर्ता राजदेव कुमार सिह के असमायिक निधन की खबर सुन कर जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा बुधवार को भुसाही गांव मृतक के आवास पर पहुंचे एवं म.तक के परिजनो से मुलाकात कर स्वजनों को ढांढस बंधाया एवं गहरी संवेदना प्रकट की।

IMG 20210407 195420

कुशवाहा ने मृतक के स्वजनों को अपनी ओर से हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। गौरतलब होगा कि 49 वर्षीय भुसाही गांव निवासी राजदेव कुमार सिह की मौत गत रोज हो गई थी।वह मधुमेह से ग्रसित थे।कुशवाहा के साथ पातेपुर मुखियां मनोज कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखियां दिलीप कुमार, राजकुमार सिह, पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गरीबनाथ आलोक, जिला पार्षद सदस्य तारक चौधरी। किशोरी महत़ो, नथुनी सिह, डाँक्टर राजकुमार, डाँक्टर अजय कुमार, हरिहर महत़ो, शिवचंद्र कुमार, राजेश कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य पति कयामुल हक।महेश साह चंदन कुमार आदि मौजूद थे।

 

You may have missed