संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ शहर में ऐसी अनगिनत जगह है जहां पर डेयरी चलाई जाती है। कई बार इनपर पाबंदी भी लगाई गई। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इन्होंने फिर से इनको शुरू कर दिया। इन डेयरी की वजह से आस पास के लोगो को बहुत परेशानी होती है। गोबर से आने वाली बदबू वहा के वातावरण को अशुद्ध रखती है। और यह लोग पशुओं के द्वारा किए गए गोबर को ऊपर ऊपर से उठाकर बाहर फेंक देते है। और बचे कूचे को पानी से धो देते हैं। वह गोबर पानी के द्वारा बहकर घरों के सामने नालियों में भर जाता है। सफाई कर्मचारी इसे निकालकर घर के सामने ही गेर देते हैं। जिसका खामियाजा वहा रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। जैसे जहरीले मच्छरों का पैदा होना। हम देख सकते है कि किस तरह से गोबर का ढेर लगा हुआ है। यह नजारा ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंदिरा नगर का है। कहा गए प्रशासन के आदेश। कहा गया नगर निगम का अभियान जो चलाया गया। ऐसा लगता है कि नियम कानून आदेश सब बस फाइलों में ही रहेंगे। बाहर नही निकलेंगे। विभाग जल्द से जल्द इस समस्या पर अपना ध्यान केन्द्रित करे। और जनता को सुरक्षा प्रदान करे।