Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने किया प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

जनवाद टाइम्स 9 January 2026
शिवपाल सिंह यादव प्रेरणा स्थल उद्घाटन
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार -जसवंतनगर

इटावा जिले के जसवंतनगर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक शिवपाल सिंह यादव ने प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ब्लॉक परिसर में निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन भी किया।

शिवपाल सिंह यादव प्रेरणा स्थल उद्घाटन

कार्यक्रम में प्रेरणा कैंटीन समेत कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की शुरुआत की गई।उद्घाटन किए गए कार्यों में ब्लॉक प्रमुख कक्ष, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कक्ष, पंचायत सचिव कक्ष एवं तकनीकी सहायक कक्ष शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न निर्माण कार्यों से संबंधित शिलालेखों का लोकार्पण किया गया तथा प्रेरणा स्थल में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में संविधान और लोकतंत्र पर लगातार प्रहार हो रहा है तथा भाजपा सरकार संवैधानिक, कानूनी और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं कर रही है।

उन्होंने आउटसोर्सिंग नौकरियों में हो रही अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कागजों में कर्मचारियों का वेतन 14 हजार रुपये दिखाया जाता है, जबकि वास्तविक भुगतान मात्र 8 हजार रुपये किया जाता है। साथ ही उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और देश पर लगातार बढ़ते कर्ज को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया जाना सरकार के विकास दावों की पोल खोलता है।

प्रेरणा स्थल की सराहना करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने इसे सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का मजबूत प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख डॉ. अंजली यादव एवं उनके प्रतिनिधि अनुज ‘मोंटी’ यादव द्वारा विभिन्न जातियों और वर्गों के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करना समाज से भेदभाव मिटाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।

इस अवसर पर बदायूं से सांसद आदित्य अंकुर यादव ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार झूठ और भ्रम फैलाकर सत्ता में बनी हुई है तथा समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नफरत की राजनीति कर देश को बांटने का काम कर रही है।

आदित्य अंकुर यादव ने प्रेरणा स्थल को सभी जातियों और वर्गों का साझा मंच बताते हुए कहा कि यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर, रानी अवंतीबाई लोधी, नेताजी मुलायम सिंह यादव, भगवान गौतम बुद्ध एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो सामाजिक एकता और समरसता का सशक्त संदेश देती हैं।

Post navigation

Previous: Agra News : बाबूजी चौराहा–कट्टी खाना 30 फुट सड़क निर्माण 100 मीटर के बाद रुका, छह महीने से शिकायतें अनसुनी
Next: स्व. राजपाल सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि सैफई में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026
20260418_165618
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 18 April 2026
IMG-20260417-WA0151
  • Etawah

Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.35.37 PM (1)
  • Etawah

इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026

Latest News

  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
  • इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश
  • Etawah News : बाबा साहब की 135वीं जयंती पर पांच दिवसीय बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.