Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: राजापाकर प्रखंड में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 23 January 2026
राजापाकर सरस्वती पूजा बिहार
Share News
       

Bihar News | राजापाकर (वैशाली)

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। प्रखंड भर में शैक्षणिक संस्थानों, पूजा समितियों एवं नवयुवक संघों द्वारा भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

राजापाकर सरस्वती पूजा बिहार

राजापाकर स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में संस्थान के डायरेक्टर अमरनाथ चौहान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा माता सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा की गई। वहीं नवयुवक संघ सरस्वती पूजा समिति, नारायणपुर के तत्वावधान में भी पूजा समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर लालटु कुमार की टीम द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पूजा-अर्चना में राजेश शर्मा, सुनील कुमार, रजनीश कुमार, अशोक कुमार वाटिका, डब्लु साह, प्रियांशु कुमार, रौशन कुमार, मानव कुमार, बिगु कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

वहीं सरस्वती पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। अंचलाधिकारी गौरव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह एवं थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा अपने सुरक्षा बलों के साथ राजापाकर उत्तरी, बाकरपुर, बरियारपुर, भलुई, जाफरपट्टी सहित विभिन्न पंचायतों में लगातार भ्रमण करते देखे गए।

अंचलाधिकारी द्वारा सभी पंचायतों में पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

इसके अलावा राजापाकर बाजार सरस्वती पूजा समिति द्वारा भी माता सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। इस पूजा में अंकित कुमार, आदित्य कुमार, रवि कुमार, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अनेक लोग शामिल रहे।

पूरे प्रखंड में सरस्वती पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post navigation

Previous: Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में एनएसएस द्वारा पराक्रम दिवस का आयोजन
Next: केले के रेशे से बनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मूर्ति, जीविका दीदी नीलम कुमारी की अनोखी कला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar

BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण
  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.