Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में एनएसएस द्वारा पराक्रम दिवस का आयोजन

जनवाद टाइम्स 23 January 2026
ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर पराक्रम दिवस
Share News
       

Bihar News | दयालपुर (वैशाली)

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षक, छात्र एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर पराक्रम दिवस

कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रवि रंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह, शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पराक्रम हमारे साहस और आत्मबल का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज़ादी का मार्ग केवल अहिंसा तक सीमित नहीं था, बल्कि साहस, संगठन और समर्पण भी उसकी मजबूत नींव रहे हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि राष्ट्रसेवा को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बनाएं और विचारों के साथ-साथ अपने व्यवहार में भी पराक्रम को उतारें।

वहीं प्रो. अनामिका कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि देश से बढ़कर कुछ भी नहीं है। साहस वह शक्ति है, जिससे व्यक्ति हर समस्या का समाधान खोज सकता है। यदि युवा सुसंगठित होकर देशहित में कार्य करें, तो भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है।

कार्यक्रम में प्रो. सुशील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्र सचिन कुमार, सोनू कुमार, नीरज कुमार तथा छात्राओं में रोशनी कुमारी, नेहा कुमारी, मेघा कुमारी और स्मिता कुमारी ने भी नेताजी के विचारों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जागृत करना रहा।

Post navigation

Previous: Agra न्यूज़ :आगरा में 26वां विशाल भंडारा व फूल बंगला आयोजित, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया नंदी बाबा का आशीर्वाद 🗞️ Sub Title
Next: Bihar News: राजापाकर प्रखंड में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.