Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

IMG-20260613-WA0024
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

अंचल कार्यालय परिसर, राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंचलाधिकारी गौरव कुमार, अपर थाना अध्यक्ष संदीप मंडल सहित भूमि विवाद से जुड़े कई फरियादी अपने-अपने आवेदन लेकर पहुंचे।

IMG 20260613 WA0024 1

अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने परिमार्जन एवं म्यूटेशन से संबंधित मामलों पर जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व कर्मचारियों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं परिमार्जन के लिए संबंधित आवेदकों को साइबर कैफे के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी गई।

शिविर के दौरान भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों की सुनवाई की गई। ग्राम उफरौल निवासी अमित कुमार सिंह द्वारा भूमि मापी के लिए दिए गए आवेदन पर अंचल अमीन को आवश्यक कार्रवाई एवं मापी करने का निर्देश दिया गया।

वहीं शकुंतला देवी बनाम रणजीत सिंह के भूमि विवाद मामले की भी सुनवाई की गई। यह विवाद भूमि पर कब्जे को लेकर था। मामले में दोनों पक्षों को अगली तिथि पर अपने-अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा ग्राम गौसपुर निवासी दिनेश कुमार सिंह के भूमि विवाद मामले में राजस्व कर्मचारियों को जांच करने का निर्देश दिया गया। नूतन देवी बनाम मुकेश कुमार के मामले में अतिक्रमण की शिकायत पर सुनवाई करते हुए भूमि मापी के लिए अंचल अमीन को निर्देशित किया गया।

अपर थाना अध्यक्ष संदीप मंडल ने सभी फरियादियों को विवादित भूमि पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आपसी विवाद या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास नहीं किया जाए।

साथ ही सभी पक्षों को अगली तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Trending News