Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0012
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड कार्यालय राजापाकर परिसर में पंचायती राज विभाग द्वारा “सबकी योजना, सबका विकास” अभियान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की जीपीडीपी (ग्राम पंचायत विकास योजना), बीपीडीपी एवं डीपीडीपी योजनाओं की तैयारी से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG 20260613 WA0012 scaled

कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, सभी पंचायतों के मुखिया, उपमुखिया, पंचायत सचिव, लेखपाल, आईटी सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सिद्धू रंजन कुमार ने ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि “हमारी योजना, हमारा विकास” अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समेकित विकास सुनिश्चित करना है।

उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं को पंचायत स्तर पर शामिल करने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की प्रभावी तैयारी और क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति मिलेगी।

कार्यशाला में पंचायत विकास योजनाओं की तैयारी, जनभागीदारी, विकास कार्यों की निगरानी तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी कर्मियों को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत विकास योजना पर प्रकाश डालते हुए सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों एवं कर्मियों से योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एमओ अदिति कुमारी, सीडीपीओ मंजू रानी, मुखिया प्रतिनिधि धीरेन्द्र मिश्रा, अमरेश सिंह, सरिता देवी, कुणाल कुमार, राजीव कुमार, उपेन्द्र राय, दिलीप कुमार, सुमित कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.