Agra News :आगरा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी नगर रवीन्द्र कुमार ने किया पैदल गश्त
संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
आगरा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए आगरा पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में 29 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त नगर श्री रवीन्द्र कुमार ने पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस उपायुक्त नगर ने थाना कोतवाली, एम.एम. गेट, मंटोला और नाई की मंडी क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी गई। गश्त के दौरान पुलिस की सक्रियता और सतर्कता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
आमजन और दुकानदारों से किया संवाद
पैदल गश्त के दौरान पुलिस उपायुक्त नगर ने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश
डीसीपी नगर ने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त सुनिश्चित करें। संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और आमजन में विश्वास कायम रखने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
पैदल गश्त के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली तथा संबंधित थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
आगरा पुलिस का उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाना है।